Site icon Newsboat

धनबाद : किराये के मकान में सीआईएसएफ जवान ने की खुदकुशी

Dhanbad: CISF jawan commits suicide in rented house

घटना के संबंध में बताया जाता है कि डीके सरकार नामक CISF कमांडर ने किराये के घर में खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि मृतक उस समय घर में अकेले थे। मृतक का परिवार नुतन्डीह में पिछले 1 साल से किराए के घर पर रह रहा था। सोमवार की दोपहर CISF कमांडर ने अपने घर में खुदकुशी कर ली ।

मामले की सूचना पड़ोसी ने मकान मालिक सुजीत चक्रवर्ती को दी। जिसके बाद मकान मालिक ने मामले की सूचना सरायढेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH,DHANBAD भेज दिया है।

Dhanbad: CISF jawan commits suicide in rented house
Exit mobile version