Site icon Newsboat

फर्नीचर शोरूम मे लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

fire

 नोएडा के सेक्टर 10 में एक फर्नीचर शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने के बाद जब लपटे बाहर आने लगी तब लोगों को घटना की जानकारी हुई. यह घटना उस समय हुई जब शोरूम को बंद करके मालिक और कर्मचारी जा चुके थे. बुधवार देर रात लगी इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन शोरूम को काफी नुकसान पहुंचा है. फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया. इस आग में बताया जा रहा है कि लाखों का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया.

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-10 के इस शोरूम में आग लगने की जैसे ही खबर लगी तभी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर फायर सर्विस  की मदद से आग पर काबू पाया.

Exit mobile version