Site icon Newsboat

बंगाल की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, राजस्थान को छोड़ा पीछे

31_03_2021-summer_21513903

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात ये है कि बंगाल की गर्मी ने राजस्थान जैसे मरुस्थल वाले राज्य को भी पीछे छोड़ दिया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मुर्शिदाबाद और मालदा में लू चलने की संभावना है। यहां तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रह रहा है जिसकी वजह से भीषण गर्मी और पसीने से लोगों का हाल बेहाल है।

मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल रविवार तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

Exit mobile version