Site icon Newsboat

30 को ढुल्लू और 1 को अनुपमा करेंगी अपना नामांकन

DHULLU MAHATO

धनबाद एक राजनीतिक मुकाबले के लिए तैयार है भाजपा के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह क्रमशः 30 अप्रैल और 1 मई को यानी मजदूर दिवस के दिन नामांकन दाखिल करेंगे, दोनों के नामांकन के दौरान उनकी पार्टियों के स्टार प्रचारक व दिग्गज नेता मौजुद रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन_लाल_शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा के उम्मीदवार ढुल्लू के लिए नामांकन प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूरे लोकसभा क्षेत्र से भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके बाद, कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह के नामांकन के बाद, गोल्फ ग्राउंड में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी। मैदान में उनके पति, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, राज्य कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर, पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और इंडि गठबंधन के अन्य वरिष्ठ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Exit mobile version