Site icon Newsboat

कल्पना सोरेन के पास 13 करोड़ 63 लाख 10 हजार की अचल संपत्ति

kalpna

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन करोड़पति हैं. कल्पना के पास 13 करोड़ 63 लाख 10 हजार की अचल संपत्ति ( वर्तमान मूल्य ) है. जबकि नगद, वाहन, बीमा, पीपीएफ, बैंक में जमा राशि और जेवरात मिलाकर पांच करोड़ 51 लाख 51 हजार 168 रुपए की संपत्ति है. कल्पना के ऊपर 3.67 करोड़ का कर्ज भी है. यह जानकारी नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में कल्पना सोरेन ने दी है.

सोना – हीरा के जेवरात के साथ 20 किलो है चांदी

शपथ पत्र में कल्पना ने बताया है कि जिस 5.51 करोड़ की संपत्ति का जिक्र उन्होंने किया है, उसके अनुसार उनके पास 91.97 लाख के जेवरात हैं. इसमें सोना – हीरा मिला जेवरात, हीरा का ब्रेसलेट तो 20 किलो चांदी भी है. जबकि इनके नाम तीन वाहन हैं, जिसमें अर्बनिया व्हीकल, हुंडई आई – 20 और मारुति एक्सएल सिक्स वाहन शामिल हैं. इनके पास नगद 27.28 लाख है. वहीं बैंक में 85.20 लाख जमा हैं. 61.46 लाख का बांड – डिवेंचर – शेयर में निवेश है. 63.30 लाख का पीपीएफ / एलआईसी में निवेश है.

हेमंत के पास 5.3 करोड़

शपथ पत्र के अनुसार हेमंत सोरेन के पास नगद 6.64 लाख, बैंक में जमा 62.47 लाख, 52.46 लाख के बांड – डिवेंचर – शेयर, 43.39 लाख के पीपीएफ/एलआईसी हैं. जबकि दो आश्रित के पास बैंक में क्रमशः 1.45 लाख और 1.45 लाख, पीपीएफ/ एलआईसी क्रमशः 35.64 लाख और 33.24 लाख निवेश है. हेमंत सोरेन के नाम पर 2008 मॉडल की एक कार है, जिसका मूल्य 60 हजार रुपया है. हेमंत के पास 18.91 लाख के जेवरात भी हैं. हेमंत के पास 2.83 करोड़ की अचल संपत्ति है. जबकि 25 लाख का लोन भी हेमंत सोरेन के नाम है.

Exit mobile version