Site icon Newsboat

राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल किया

rahul gandhi

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार 03 मई 2024 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामंकन किया। नामांकन के दौरान श्रीमती सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा भी मौजूद थी। राहुल गांधी के सामने रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह उम्मीदवार है।

काफी लम्बे इंतज़ार के बाद कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है,जहाँ ,राहुल गांधी रायबरेली से उम्मीदवार बनाए गए हैं, जबकि किशोरी लाल शर्मा अमेठी से श्रीमती स्मृति ईरानी को चुनौती देंगे ।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) के साथ सीट-बंटवारे के समझौते के तहत 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस के पास हैं ये 17 सीटें उत्तर प्रदेश में
रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया।

Exit mobile version