Site icon Newsboat

कांग्रेस को झटका, पुरी के उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

सुचारिता मोहंती

लोकसभा चुनाव में ओडिशा कांग्रेस(CONGRESS) को ज़ोरदार झटका लगा है। ओडिशा के पुरी(PURI) से कांग्रेस ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया ,जिनका नाम सुचारिता मोहंती(Sucharita Mohanty) है उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार कर दिया। उन्होंने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया मैंने टिकट वापस कर दिया है क्योंकि पार्टी मुझे चुनाव के लिए खर्च देने में सक्षम नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के द्वारा कुछ कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इस सीट पर भाजपा की ओर से संबित पात्रा उम्मीदवार है।

मोहंती ने कहा कि सार्वजनिक दान अभियान और न्यूनतम खर्च जैसे प्रयासों के बावजूद, वह आर्थिक रूप से संघर्ष करती रहीं और एक प्रभावशाली अभियान को कायम नहीं रख पायी।

Exit mobile version