Site icon Newsboat

पवन सिंह ने 9 मई को काराकाट लोकसभा सीट के लिए नामांकन करेंगे

PAWAN SINGH BHOJPURI SINGER ACTOR IS NOW IN NEW R0LE

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. काराकाट लोकसभा हॉट सीट बन गई है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह कल 9 मई को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे है। नामांकन के बाद विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी “प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान, अखोढिगोला, डेहरी” में किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट के लिए भाजपा ने टिकट की पेशकश की थी, लेकिन पवन सिंह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टिकट लौटा दिया।उसके बाद उन्होंने लगातार इस काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के साथ-साथ गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।वे लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के लड़ने से काराकाट लोकसभा हॉट सीट बन गई है।

Exit mobile version