Site icon Newsboat

कल्पना सोरेन ने विधायक पद की शपथ ली

KALPNA SOREN

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन(KALPANA SOREN) ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक के रूप में शपथ ली है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने झारखंड विधानसभा के स्पीकर कक्ष में शपथ दिलाई। कल्पना सोरेन ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद , CM चम्पई सोरेन (CHAMPAI SOREN)का पैर छुकर लिया आशीर्वाद लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे।

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार दिलीप वर्मा को 27 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। यह सीट झामुमो के डॉ. सरफराज ने कल्पना के लिए खाली की थी।

कल्पना सोरेन की इस जीत से झारखंड की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है और उनके विधानसभा में आने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version