Site icon Newsboat

सोशल मीडिया से ‘मोदी का परिवार’ हटाने का PM मोदी ने किया अनुरोध

MODI KA PARIWAR

"प्रदर्शन का नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन हमेशा मजबूत और अटूट रहेगा।"

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट डालकर अपने समर्थकों से एक खास अपील की है। उन्होंने Social Media पर अपनी प्रॉपर्टी से ‘मोदी का परिवार’ (Modi Ka Parivar)को हटाने का अनुरोध किया है।

मोदी का परिवार’ से मिली ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि चुनाव प्रचार के दौरान पूरे भारत में लोगों ने उनके प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इस कदम ने उन्हें बहुत ताकत और प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने NDA को लगातार तीसरी बार बहुमत देकर एक रिकॉर्ड स्थापित किया है, और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।

सोशल मीडिया प्रॉपर्टी से हटा दें ‘मोदी का परिवार

PM Modi ने आगे कहा कि हम सभी एक परिवार हैं और यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने अनुरोध किया कि अब लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है।”

इस संदेश के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्थकों के साथ अपने संबंधों को और भी गहरा और स्नेहपूर्ण बनाने की कोशिश की है।

Exit mobile version