Site icon Newsboat

रांची, झारखंड: हेमंत सोरेन की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

हेमंत सोरेन के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि ना ही वह जमीन उनकी है और ना ही उस पर उनका कब्जा है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में कई अहम सबूत पेश किए थे।

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हुए इस महत्वपूर्ण सुनवाई के फैसले का अब सभी को बेसब्री से इंतजार है। कोर्ट का निर्णय आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति और प्रशासन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

 

Exit mobile version