Site icon Newsboat

 T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल होंगे कप्तान

INDIA TEAM FOR ZIMBABWE TOUR ANNOUNCED

दिल्ली: बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने T20 विश्व कप के बीच जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से होगी, और अंतिम मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस दौरे पर अपने सभी मैच हरारे में खेलेगी।

टीम इंडिया का नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे, जिन्हें इस सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। तुषार देशपांडे, नीतीश रेड्डी, रियान पराग और अभिषेक शर्मा को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को भी टीम में जगह दी गई है।

टी20 विश्व कप 1 से 29 जून तक चलेगा, उसके बाद इस सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम:
– शुभमन गिल (कप्तान)
– रिंकू सिंह
– ऋतुराज गायकवाड़
– संजू सैमसन (विकेटकीपर)
– यशस्वी जायसवाल
– अभिषेक शर्मा
– ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
– तुषार देशपांडे
– नितीश रेड्डी
– मुकेश कुमार
– रियान पराग
– वाशिंगटन सुंदर
– रवि बिश्नोई
– खलील अहमद
– आवेश खान

Exit mobile version