Site icon Newsboat

CM हेमंत सोरेन ने बहुमत साबित किया, नई कैबिनेट ने ली शपथ

HEMANT SOREN TEAM

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) ने बहुमत साबित कर दिया है। विधानसभा में 45 विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट किया, जिससे सोरेन सरकार की स्थिरता की पुष्टि हो गई है।

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्री

इस विशेष सत्र में हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। कैबिनेट में शामिल मंत्री हैं:

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM):
– चंपई सोरेन(Champai Soren)
– बैघनाथ राम(Baidhnath Ram)
– बेबी देवी(Baby devi)
– मिथिलेश ठाकुर(Mithilesh Thakur)
– हफीजुल हसन(Hafizul Hasan)
– दीपक बिरूआ(Dipak Birua)

कांग्रेस:
– बन्ना गुप्ता(Banna Gupta)
– रामेश्वर उरांव(Rameshwar Oraon)
– इरफान अंसारी(Irfan Ansari)
– दीपिका पांडे सिंह(Dipika Pandey Singh )

राष्ट्रीय जनता दल (RJD):
– सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta)

इस कैबिनेट में इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली  है।

झारखंड विधानसभा का यह विशेष सत्र हेमंत सोरेन सरकार के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह बहुमत साबित करने का अवसर था। विधानसभा में 45 विधायकों के समर्थन के साथ, सरकार ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

 

Exit mobile version