Site icon Newsboat

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

HEMANT SOREN

चुनावी सीजन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात अब चर्चा का विषय बन गई है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे कई संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है।

 

जेल से छूटने के बाद और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहली मुलाकात है, जो विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संदर्भों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे रही है। सोरेन और मोदी के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब झारखंड में चुनावी माहौल गर्म है और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं।इसी दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी संग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी राष्ट्रपति भवन में की मुलाकात की।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इसमें राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि झारखंड की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को जानकारी दी और केंद्र से समर्थन की अपेक्षा की।

Exit mobile version