Site icon Newsboat

भारत ने ParisOlympics2024 में जीता पहला ओलंपिक पदक!

India wins first Olympic medal in #ParisOlympics2024!

भारत(India) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना पहला ओलंपिक पदक(First Olympic Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

मनु भाकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि वह शूटिंग में भारत की पहली महिला पदक विजेता भी बन गईं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मनु भाकर ने कहा, “मैं गीता बहुत पढ़ती हूँ। मेरे दिमाग़ में बस यही चल रहा था कि जो तुम्हें करना है करो, परिणाम की चिंता मत करो। जैसा भगवान् कृष्ण अर्जुन से कहते हैं यह पदक मेरे देश के नाम है।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने मनु भाकर को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मनु भाकर, आपको महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतने और शूटिंग में भारत की पहली महिला पदक विजेता बनने के लिए हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण है और यह लाखों भारतीय खिलाड़ियों को उनके सपनों की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा। भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ।”

मनु भाकर की इस सफलता ने भारतीय खेल प्रेमियों को गर्व से भर दिया है और उनके प्रदर्शन ने भविष्य में और भी अधिक सफलताओं की उम्मीदें जगा दी हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की इस ऐतिहासिक जीत के लिए मनु भाकर और उनकी टीम को ढेरों बधाइयाँ!


Exit mobile version