Site icon Newsboat

45 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का पोलैंड दौरा

45 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का पोलैंड दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 अगस्त के बीच पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को विदेश मंत्रालय ने दी। 45 साल बाद यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड का दौरा करेंगे।ह यात्रा खास इसलिए भी है क्योंकि 2024 में भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक महत्वपूर्ण समय है।भारत और पोलैंड के बीच लंबे समय से गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं। पोलैंड में भारतीय संस्कृति, योग और आयुर्वेद का विशेष सम्मान किया जाता है।

 

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और पोलैंड के बीच संबंधों में नया अध्याय जोड़ने वाली साबित होगी।

Exit mobile version