Site icon Newsboat

IGIMS पटना में ₹188 करोड़ की लागत से आखों के अस्पताल का उद्घाटन

Eye hospital inaugurated at IGIMS Patna at a cost of ₹188 crore

बिहार को मिली कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात

आज पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS,PATNA) में बिहार को स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उपहार मिला। इस उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रमुख रूप से शिरकत की।यह अस्पताल देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत का सबसे बड़ा सरकारी नेत्र अस्पताल है। यह नेत्र अस्पताल ₹188 करोड़ की लागत से बनाया गया है और इसमें 154 बिस्तरों की सुविधा है। यहां प्रतिदिन 1500 से 2000 मरीज अपनी आंखों का इलाज करा सकेंगे।

बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई परियोजनाओं की शुरुआत:

1. ₹188 करोड़ की लागत से क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का उद्घाटन
यह अत्याधुनिक चक्षु अस्पताल बिहार के नागरिकों को उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। इस परियोजना से नेत्र रोगियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज की सुविधा मिलेगी।

2. ₹850 करोड़ की अन्य स्वास्थ्य परियोजनाएं
कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत की गई, जो राज्य की चिकित्सा सेवाओं में सुधार लाएंगी। इससे प्रदेश की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ होगा।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे और मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी प्रमुख थे।

इस अवसर पर नेताओं ने बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे इन सुधारों की सराहना की और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे इन सुधारों से बिहार के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी। IGIMS PATNA का यह कदम बिहार को मेडिकल सुविधाओं में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Exit mobile version