Site icon Newsboat

आतिशी मार्लेना बनीं दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Atishi Marlena becomes the third woman Chief Minister of Delhi

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रमुख नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना ( Atishi Marlena ) को दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। विधायक दल की बैठक के बाद आज उनके नाम की घोषणा की गई, जिससे राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आतिशी से पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आतिशी ( Atishi Marlena )के नाम का ऐलान शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान और नीतिगत नेतृत्व के लिए किया गया है।

कौन हैं आतिशी मार्लेना?

आतिशी मार्लेना ( Atishi Marlena )का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता विजय सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे, और उनकी माँ त्रिप्ता वाही भी एक शिक्षाविद थीं। आतिशी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। इसके बाद, 2005 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से रॉड्स स्कॉलरशिप के तहत मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

आतिशी का राजनीतिक सफर

  1. 2013 में AAP से जुड़ाव: आतिशी ( Atishi Marlena )ने 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वह नीति निर्माण और पार्टी के एजेंडे को आकार देने में एक प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं।
  2. शिक्षा सुधार में नेतृत्व: 2015 में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने आतिशी को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार और ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ की शुरुआत में।
  3. 2019 लोकसभा चुनाव: आतिशी ( Atishi Marlena )ने 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, जहां उनका मुकाबला भाजपा के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से था। हालांकि वह चुनाव हार गईं, लेकिन उनकी छवि एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरी।
  4. 2020 विधानसभा चुनाव: 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, आतिशी( Atishi Marlena ) ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की और दिल्ली सरकार की कैबिनेट में फिर से शामिल हुईं। उन्होंने शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (PWD), और ऊर्जा मंत्रालय संभाले।
Exit mobile version