Site icon Newsboat

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई, जल्द बजेगी शहनाई

Celebrations Ahead: Shivraj Singh Chouhan’s Son Kartikey Engaged to Amanat Bansal

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान( Shivraj Singh Chouhan) के परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई तय हो गई है, जिसकी जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।

शिवराज सिंह चौहान ने दी खुशखबरी
शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस शुभ समाचार को शेयर करते हुए लिखा,
“एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरा परिवार आप सभी के साथ यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता अनुभव कर रहे हैं कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई श्री अनुपम बंसल और श्रीमती रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है।”

सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़

इस बड़ी घोषणा के बाद, शिवराज सिंह चौहान के पोस्ट पर हजारों लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने इस खास मौके पर परिवार को सुख-समृद्धि और खुशहाल भविष्य की कामना की है। राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनता तक, हर कोई इस नई शुरुआत के लिए कार्तिकेय और अमानत को शुभकामनाएं दे रहा है।

Celebrations Ahead: Shivraj Singh Chouhan’s Son Kartikey Engaged to Amanat Bansal

Exit mobile version