Site icon Newsboat

धनबाद में रिकवरी एजेंट को गोली मारकर 8 लाख की लूट, युवक की हालत गंभीर

Recovery agent shot and looted worth Rs 8 lakh in Dhanbad, condition of youth critical

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के चासनाला इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रिकवरी एजेंट मुकुंद मिश्रा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनसे 8 लाख रुपए लूट लिए। यह वारदात झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर हुई।

सिंदरी निवासी मुकुंद मिश्रा एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करते हैं। वे अपने साथ 8 लाख रुपए से भरा बैग लेकर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, और हमलावर बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद, गंभीर रूप से घायल मुकुंद को पहले चासनाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें धनबाद के SNMMCH रेफर किया गया। वहां भी उनकी स्थिति नाजुक बनी रही, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स (RIMS)अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Recovery agent shot and looted worth Rs 8 lakh in Dhanbad, condition of youth critical
Exit mobile version