Site icon Newsboat

चिराग पासवान पहुंचे रांची, करेंगे चुनावी शंखनाद

Chirag Paswan Arrives in Ranchi, to Launch Election Campaign from Latehar

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान(CHIRAG PASWAN) सोमवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बीरेन्द्र प्रधान ने बताया कि चिराग पासवान रांची से लातेहार(Latehar) जाएंगे, जहां वह एक रैली के माध्यम से आगामी चुनावों का शंखनाद करेंगे। लातेहार की रैली के बाद, चिराग पासवान पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलांबर-पितांबरपुर में बाबा चौहरमल और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर जोर दिया जाएगा।

चिराग पासवान की इस यात्रा को लोजपा के कार्यकर्ताओं के बीच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह झारखंड में पार्टी की चुनावी तैयारियों की शुरुआत मानी जा रही है।

Chirag Paswan Arrives in Ranchi, to Launch Election Campaign from Latehar

 

 

Exit mobile version