Site icon Newsboat

जयराम महतो डुमरी से लड़ेंगे चुनाव, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने की घोषणा

Jairam Mahato will contest elections from Dumri, JLKM announced

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आज आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र से JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो चुनाव लड़ेंगे।

जयराम महतो का नाम पहले से ही चुनावी चर्चा में था, और अब आधिकारिक तौर पर उनके डुमरी से चुनाव लड़ने की पुष्टि हो गई है। जयराम महतो का राजनीतिक करियर पहले से मजबूत रहा है, क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव २०२४ डुमरी क्षेत्र में अच्छा समर्थन प्राप्त हुआ था।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM)की ओर से यह सूची जारी होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महतो के चुनावी मैदान में उतरने से डुमरी में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है, और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

पार्टी ने बाकी 5 विधानसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिससे पार्टी के चुनावी अभियान को गति मिल गई है। जयराम महतो के नाम की घोषणा से यह साफ हो गया है कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा डुमरी विधानसभा क्षेत्र में मजबूत दावेदारी पेश करने की योजना बना रही है।

Jairam Mahato will contest elections from Dumri, JLKM announced

 

 

 

 

 

Exit mobile version