Site icon Newsboat

सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो से पत्नी तारा देवी ने लिया आशीर्वाद, BJP टिकट मिलने पर जताया आभार

सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो से पत्नी तारा देवी ने लिया आशीर्वाद, BJP टिकट मिलने पर जताया आभार

धनबाद: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से सिंदरी विधानसभा से टिकट मिलने के बाद उन्होंने अपने पति इंद्रजीत महतो का आशीर्वाद लिया, जो पिछले चार साल से हैदराबाद में इलाजरत हैं। तारा देवी ने सोशल मीडिया पर आशीर्वाद लेते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा, “आप ही से सबकुछ है, आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आपके आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी।”

इंद्रजीत महतो, जो चार साल पहले मधुपुर उपचुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए थे, गंभीर हालत में हैं और उनका दिमाग काफी प्रभावित हुआ था। तब से ही उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा है। तारा देवी ने आशीर्वाद लेने के बाद रांची के लिए रवाना हो गईं।

तारा देवी को BJP की ओर से टिकट मिलने के बाद उनकी उम्मीदों और जिम्मेदारियों का भार बढ़ गया है। उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती है, जिसे उन्होंने अपने पति के आशीर्वाद के साथ स्वीकार किया है।

Tara Devi Takes Blessings from Husband Indrajit Mahato After Receiving BJP Ticket for Sindri Assembly
Exit mobile version