Site icon Newsboat

हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का भव्य स्वागत

Festival of Hockey, Pride of Bihar: Grand welcome for Indian team in Women's Asian Hockey Champions Trophy

राजगीर: बिहार की धरती पर 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले “बिहार महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी – 2024” में भाग लेने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परंपरागत ढंग से भव्य स्वागत किया गया। ज्ञान और संस्कृति की पावन धरा पर कदम रखते ही खिलाड़ियों को बिहार की संस्कृति का परिचय कराया गया, और उन्हें शुभकामनाओं से नवाजा गया।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का बिहार में आयोजन होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर है। इस आयोजन से राज्य को अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में एक नई पहचान मिलेगी, साथ ही पर्यटन और खेलों में बिहार की छवि और समृद्ध होगी। राजगीर में होने वाली यह प्रतियोगिता हॉकी प्रशंसकों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जो न केवल राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देगा बल्कि नई प्रतिभाओं को भी प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर बिहार के खेल अधिकारियों ने कहा कि “बिहार में ऐसे आयोजन से हॉकी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा और राज्य में खेल सुविधाओं के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।”

राजगीर में आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए खास होगी और पूरे देश का ध्यान आकर्षित करेगी। बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन आने वाले समय में बिहार के लिए खेल आयोजन की नई संभावनाओं का द्वार खोल सके।

“बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024” का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक राजगीर के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन भारत, पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया, और थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष टीमें अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करेंगी, जिससे हॉकी प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों की एक श्रृंखला प्रस्तुत होगी। राजगीर का यह आयोजन, न केवल खेल के प्रति उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

टिकट लिंक:- 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित होने वाले बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024
ticket link
Festival of Hockey, Pride of Bihar: Grand welcome for Indian team in Women's Asian Hockey Champions Trophy
Exit mobile version