Site icon Newsboat

असम से ब्रिटेन तक: Britain’s Got Talent में असम की प्रतिभा ने जमाया रंग

From Assam to Britain: Assam's talent shines in Britain's Got Talent

लंदन, यूके: ब्रिटेन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट (Bरिटेन GT)* में असम की छोटी सी प्रतिभा, बिनीता छेत्री, ने अपने शानदार प्रदर्शन से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। महज 10 साल की बिनीता ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर जादू बिखेरा और जजों को ‘WOW’ कहने पर मजबूर कर दिया।

बिनीता के इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्व महसूस कराया है, बल्कि पूरे असम और भारत को भी उन पर गर्व है। असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो साझा किया और उन्हें शुभकामनाएं दी |

बिनीता का प्रदर्शन न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता है। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान जज साइमन कॉवेल, अमांडा होल्डन, एलिसा डिक्सन और ब्रूनो टोनियोली सभी मुस्कुराते हुए और तालियां बजाते हुए देखे गए। उनके प्रदर्शन के अंत में, जजों ने एकमत से बिनीता को अगले राउंड के लिए चुना।

सभी बिनीता छेत्री को उनके अगले चरण के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह इस प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करेंगी।

 

 

Exit mobile version