Site icon Newsboat

सुप्रीम कोर्ट ने ‘द रणवीर शो’ को शर्तों के साथ फिर से शुरू करने की दी अनुमति

Supreme Court gives permission to restart 'The Ranveer Show' with conditions

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत देते हुए उनके पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने शो के कंटेंट पर सख्त निगरानी रखने और नैतिकता के मानकों का पालन करने की शर्त लगाई है।

 

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ‘द रणवीर शो’ से 280 कर्मचारियों की आजीविका जुड़ी है, इसलिए इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित करना उचित नहीं होगा। हालांकि, कोर्ट ने रणवीर को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि भविष्य में शो में किसी भी प्रकार का विवादित कंटेंट प्रसारित नहीं किया जाए।

यह मामला India’s got Latent show  से जुड़ा हुआ है ,हाल ही में इस शो के कंटेंट को लेकर उठे विवाद के बाद कोर्ट तक पहुंचा था। इसी विवादित कंटेंट के चलते ‘द रणवीर शो’ को भी रोक दिया गया था, जिसके बाद रणवीर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Supreme Court gives permission to restart 'The Ranveer Show' with conditions

 

Exit mobile version