Site icon Newsboat

झारखंड ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता

Jharkhand won the title of 15th Hockey India Senior National Women's Hockey Championship 2025

रांची, : झारखंड की महिला हॉकी टीम ने आज 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हरियाणा को शानदार प्रदर्शन करते हुए परास्त कर दिया और चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक पल है, जिसने राज्य की हॉकी प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।

इस जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने टीम को बधाई देते हुए कहा, “शाबाश बेटियां… झारखण्ड बना नेशनल चैंपियन… 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हरियाणा को हराकर जीत दर्ज करने के लिए झारखण्ड की बेटियों को बहुत-बहुत बधाई और जोहार। चैंपियनशिप में अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करने वाली अन्य सभी टीमों को भी हार्दिक बधाई।”

झारखंड की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया। ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक, उन्होंने हर मैच में अपनी श्रेष्ठता साबित की। झारखंड की महिला हॉकी टीम को उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर एक बार फिर बहुत-बहुत बधाई।

Jharkhand won the title of 15th Hockey India Senior National Women's Hockey Championship 2025

 

Exit mobile version