Site icon Newsboat

बिहार चुनाव 2025: मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट, भाजपा ने जारी की दूसरी उम्मीदवार सूची

bihar-election-2025-mathili-thakur-gets-ticket-from-alinagar-bjp-releases-second-list

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अब चरम पर है। राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा तेज कर दी है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें कुल 12 नाम शामिल हैं। इस सूची में लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम प्रमुख है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मैथिली ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, और अगले ही दिन पार्टी ने उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने इस कदम से चुनाव में सांस्कृतिक और युवा वर्ग दोनों को साधने की रणनीति दिखाई है।

भाजपा की दूसरी सूची के अनुसार—

इससे पहले मंगलवार को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। उस सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय सिन्हा (लखीसराय) सहित पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन जैसे वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया गया था।

Exit mobile version