Site icon Newsboat

अयोध्या में 9वां दीपोत्सव: दो नए विश्व रिकॉर्ड के साथ जगमगाई रामनगरी

अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस वर्ष भव्य रूप से 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। दीपोत्सव के दौरान दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए — पहला, 26 लाख 17 हजार 215 दीपों को एक साथ जलाने का और दूसरा, सरयू तट पर 2128 अर्चकों द्वारा सामूहिक महाआरती का।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपों की भव्य सजावट ने पूरी अयोध्या को आलोकित कर दिया। दीपों की गिनती ड्रोन तकनीक से की गई।

इस वर्ष दीपोत्सव में 1100 ड्रोन की मदद से एक आकर्षक ड्रोन शो भी आयोजित किया गया, जिसमें भगवान राम के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रदर्शित की गईं।

उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से अयोध्या का दीपोत्सव अब वैश्विक पहचान हासिल कर चुका है। रामनगरी की यह जगमगाहट न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक भव्यता का भी संदेश दे रही है।

Exit mobile version