राजनीति

झारखंड में NDAपांच और Indi alliance एक सीट पर आगे

In Jharkhand, NDA is ahead on five seats and Indi alliance on one seat

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई । झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है, जबकि 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है। पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है। पहले राउंड की गिनती में चार सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखती मिल रही है। भाजपा करीब चार हजार वोट से आगे चल रही है।

रांची से NDA उम्मीदवार संजय सेठ, गोड्डा से NDA उम्मीदवार निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं। इंडी गठबंधन के प्रदीप यादव पीछे हैं। वहीं जमशेदपुर से भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो आगे चल रहे हैं। वहीं जेएमएम के समीर कुमार मोहंती पीछे हैं। पलामू से भाजपा के विष्णु दयाल राम को बढ़त मिली है। जबकि राजद उम्मीदवार ममता भुइंया पीछे चल रही है। राजमहल से जेएमएम के विजय हांसदा आगे हैं। कोडरमा से पहले चरण की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी आगे हैं।

In Jharkhand, NDA is ahead on five seats and Indi alliance on one seat.

नाविक

नाविक कुमार, एक समाचार संपादक और लेखक, जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनका ज्ञान समाज को जागरूक करने और सोच को प्रेरित करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। उनके लेख और संपादन उनके विवेकशीलता, उत्कृष्टता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण की प्रतिबिम्बित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}