राजनीति

विधायक अमित मंडल के काफिले को दुमका में पुलिस ने रोका, युवा आक्रोश रैली में भाग लेने गोड्डा से जा रहे थे रांची

दुमकाः रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भाजपा की युवा आक्रोश रैली में गोड्डा से रांची जा रहे गोड्डा विस के भाजपा विधायक अमित मंडल के काफिले के साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी कई बसों को पुलिस ने हंसडीहा में रोक दिया. इस पर विधायक अमित मंडल ने जोरदार हंगामा किया. हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते हुए और सड़क जाम कर दिया. इस विरोध के बाद पुलिस ने बसों को रवाना कर दिया. पुलिस का कहना था कि वाहनों को जांच के लिए रोका गया था. घटना हंसडीहा – देवघर मार्ग की है.

लगभग दो घंटे तक चला हंगामा

गुरुवार की रात गोड्डा विधायक अमित मंडल के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली में भाग लेने रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी कई बसों को पुलिस ने रोक दिया. दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने विधायक और उनके काफिले को जाने दिया. इस दौरान भाजपा कार्यकाताओं ने नेशनल हाइवे 133 को हंसडीहा चौक पर जाम कर दिया.

जाम के दौरान भाजपा विधायक अमित मंडल के साथ भाजपा के लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्त्ता गोड्डा से कई बसों में सवार होकर रांची जा रहें थे. इसी दौरान हंसडीहा – देवघर मार्ग में सभी वाहनों को रोक दिया गया था. बसों को रोके जाने नाराज भाजपा कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर गए. भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उन्हें जाने दिया.

क्या कहते हैं गोड्डा विधायक अमित मंडल
इस पूरे मामले पर गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्त्ता गोड्डा से युवा आक्रोश रैली में भाग लेने लिए रांची जा रहे हैं पर हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोका. पुलिस हेमंत सोरेन के गुंडे के रूप में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार की. पुलिस जहां रोकेगी भाजपा के कार्यकर्त्ता वहीं सड़क पर बैठेंगे. इधर हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा कि रैली में जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं रोका गया था. वाहनों की जांच की जा रही थी इसलिए वाहनों को रोका गया था. जांच के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया.

नाविक

नाविक कुमार, एक समाचार संपादक और लेखक, जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनका ज्ञान समाज को जागरूक करने और सोच को प्रेरित करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। उनके लेख और संपादन उनके विवेकशीलता, उत्कृष्टता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण की प्रतिबिम्बित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}