![Former Chief Minister Champai Soren](https://newsboat.in/wp-content/uploads/2024/08/CHAM.jpg)
रांची, 28 अगस्त 2024 — झारखंड की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सोरेन के इस निर्णय ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, क्योंकि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे।
आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया।
झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। pic.twitter.com/ZpAmm2dopr
— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 28, 2024
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर मुहर लग गई है। वह 30 अगस्त को आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता लेंगे। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जेएमएम के बागी वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर फैसला हुआ।