देश

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी  ,पारसनाथ में रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित जैनियों के सबसे बड़े तीर्थस्थलों में एक और आदिवासियों के मरांग बुरु पारसनाथ जाने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां आने वाले लोगों को देश की सबसे तेज और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस (VANDE BHARAT EXP)ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी (CHANDRA PRAKASH CHOUDHARY)  सुबह साढ़े सात बजे पारसनाथ स्टेशन पर रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (RANCHI VARANASI VANDE BHARAT EXPRESS TRAIN) को पारसनाथ स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह जानकारी रविवार काे धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा (DRM KAMAL KISHOR SINHA)ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 20887/20888 रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (RANCHI VARANASI VANDE BHARAT EXPRESS TRAIN) का पारसनाथ(PARASNATH) स्टेशन पर दाे सितंबर से ठहराव होगा। रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर आगमन सुबह 7:55 बजे होगा। यह ट्रेन यहां से 7:57 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (RANCHI VARANASI VANDE BHARAT TRAIN)का पारसनाथ स्टेशन पर आगमन रात को 8:50 बजे होगा एवं यहां से यह ट्रेन रात के 8:52 बजे प्रस्थान करेगी।

गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी(GIRIDIH MP CHANDRA PRAKASH CHAUDHARY) 2 सितंबर 2024 को पारसनाथ स्टेशन पर रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन(RANCHI VARANASI VANDE BHARAT EXPRESS TRAIN) के ठहराव का उदघाटन करेंगे। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और झारखंड के भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी थी। इसमें मांग की गई थी कि रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ((RANCHI VARANASI VANDE BHARAT EXPRESS TRAIN))का ठहराव पारसनाथ स्टेशन पर दिया जाए। सांसदों की मांग पर रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी।

रांची से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (TRAIN NO 20887) का परिचालन यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा है। यह ट्रेन पारसनाथ स्टेशन पर भी रुकती है, जिससे यात्रियों को इस प्रमुख मार्ग पर बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। नीचे कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय दिया गया है:

रांची जंक्शन (RNC): ट्रेन का प्रारंभ सुबह 5:10 बजे होगा।
मुरी जंक्शन (MURI): सुबह 6:10 बजे आगमन और 6:12 बजे प्रस्थान।
बोकारो स्टील सिटी (BKSC):सुबह 7:10 बजे आगमन और 7:12 बजे प्रस्थान।
कोडरमा जंक्शन (KQR): सुबह 8:40 बजे आगमन और 8:42 बजे प्रस्थान।
गया जंक्शन (GAYA): सुबह 10:00 बजे आगमन और 10:05 बजे प्रस्थान।
सासाराम जंक्शन (SSM): 11:03 बजे आगमन और 11:05 बजे प्रस्थान।
पंडित डीडी उपाध्याय जंक्शन (DDU):दोपहर 12:15 बजे आगमन और 12:20 बजे प्रस्थान।
वाराणसी जंक्शन (BSB): दोपहर 1:00 बजे पहुंचती है।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह के सभी दिन, सोमवार से रविवार तक चलती है, जिससे यात्रियों को किसी भी दिन यात्रा करने की सुविधा मिलती है। इस ट्रेन की सेवा से रांची और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

MP Chandra Prakash CHAUDHARY will flag off Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express in Parasnath.
Community-verified icon

नाविक

नाविक कुमार, एक समाचार संपादक और लेखक, जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनका ज्ञान समाज को जागरूक करने और सोच को प्रेरित करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। उनके लेख और संपादन उनके विवेकशीलता, उत्कृष्टता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण की प्रतिबिम्बित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}