राजनीति

बिहार में NDA 24 और Indi alliance तीन सीटों पर आगे

NDA ahead on 24 seats and Indi alliance on three seats in Bihar

बिहार में सुबह 10 बजे तक 40 सीटों में से 27 के रुझान आ गए हैं। इनमें राजग गठबंधन(NDA) 24 सीटों पर जबकि इंडी गठबंधन(INDI) तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक भाजपा (BJP)10 , जदयू 09, लोजपा (आर) 04 और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर विपक्षा इंडी गठबंधन में राजद 02 और कांग्रेस 01 सीट पर आगे चल रही है।

बिहार में इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे है। बेगूसराय में मुकाबला दिलचस्प है। गिरिराज सिंह और अवधेश राय के बीच कांटे की टक्कर है। काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पवन सिंह पीछे हैं। गया में जीतन राम मांझी को 46028 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के कुमार सरबजीत को 34480 वोट मिले हैं। इस तरह जीतन राम मांझी 11548 मतों से आगे हैं। जहानाबाद में शुरुआती रुझान में जदयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी आगे चल रहे हैं। दरभंगा लोकसभा के बहादुरपुर और बेनीपुर के बैलेट गिनती में गोपालजी ठाकुर आगे हैं। मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा पहले राउंड में बेनीपट्टी विधानसभा में 5600 से आगे और हरलाखी विधानसभा में 2600 वोट से आगे है।

वैशाली से लोजपा-रामविलास की वीणा देवी 17 सौ वोटों से आगे चल रही हैं। पटना साहिब के बख्तियारपुर से रविशंकर प्रसाद दूसरे राउंड में 515 मतों से आगे हैं। सारण के महाराजगंज में पहले रुझान में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 11सौ से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, बांका में जदयू गिरिधारी यादव 1195 से आगे चल रहे हैं। गया में जीतन राम मांझी और हाजीपुर में चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र सीट पर राजद की मीसा भारती आगे चल रही हैं। सिवान में निर्दलीय हीना शहाब आगे चल रही हैं।

NDA ahead on 24 seats and Indi alliance on three seats in Bihar

नाविक

नाविक कुमार, एक समाचार संपादक और लेखक, जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनका ज्ञान समाज को जागरूक करने और सोच को प्रेरित करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। उनके लेख और संपादन उनके विवेकशीलता, उत्कृष्टता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण की प्रतिबिम्बित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}