राजनीति

भाजपा नेता चंपाई सोरेन का कोल्हान में जोरदार स्वागत

सरायकेला  भाजपा से जुड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन(CHAMPAI SOREN) का कोल्हान की धरती पर रविवार काे आगमन हुआ, जहां कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

हजारों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया, आदित्यपुर जमशेदपुर होते हुए उनके पैतृक आवास जिलिंगोड़ा की ओर रवाना हुआ। इस दौरान जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री का उनके समर्थकों एवं भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

वहीं, अपने स्वागत से अविभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों का इस्तकबाल किया। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से बगावत कर भाजपा का दामन थामा है। उसके बाद से ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

BJP leader Champai Soren warmly welcomed in Kolhan
Community-verified icon

नाविक

नाविक कुमार, एक समाचार संपादक और लेखक, जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनका ज्ञान समाज को जागरूक करने और सोच को प्रेरित करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। उनके लेख और संपादन उनके विवेकशीलता, उत्कृष्टता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण की प्रतिबिम्बित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}