देश

दुमका से रांची के लिये वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 15 को

रांची(Ranchi)। दुमका से रांची के लिये वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train)का शुभांरभ 15 सितंबर(15 September  2024 ) को किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prdhan Mantri Narendra Modi ) 15 सितंबर को जमशेदपुर (टाटानगर) से बैद्यनाथ धाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन और दुमका रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ और दुमका से रांची वंदे भारत ट्रेन की मंजूरी दी है।

दुमका रांची वंदे भारत (Dumka to Ranchi Vande Bharat train )एक्सप्रेस मात्र 4 घंटे का समय लगेगा। ट्रेन गोड्डा, देवघर व मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग होते हुए रांची तक जाएगी। इस ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी हो जाएगी। इस ट्रेन में जनरल बोगी नहीं होगी। ट्रेन का टिकट दूसरी ट्रेन की तुलना में अधिक होगा।

टाटानगर से बैद्यनाथ धाम काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से सुबह 6: 20 बजे खुलेगी। सुबह 9: 10 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 13: 30 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन के परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णु पद मंदिर व वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा बाकी है।

Vande Bharat train from Dumka to Ranchi starts on 15th September 2024

नाविक

नाविक कुमार, एक समाचार संपादक और लेखक, जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनका ज्ञान समाज को जागरूक करने और सोच को प्रेरित करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। उनके लेख और संपादन उनके विवेकशीलता, उत्कृष्टता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण की प्रतिबिम्बित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}