नई दिल्ली, 02 अक्टूबर 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को रोश हशनाह के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने इज़रायल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को भी उनके नववर्ष की हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री @netanyahu, इज़रायल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशनाह की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल सभी के जीवन में शांति, आशा और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। शाना टोवा!”
रोश हशनाह यहूदी समुदाय का नववर्ष पर्व है, जिसे दुनिया भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली की कामना की।