![Congress released the list for Lok Sabha elections](https://newsboat.in/wp-content/uploads/2024/04/congress.jpg)
रांची :-लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की गई है। रविवार को जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में झारखंड से दो प्रत्याशियों की नामों का एलान किया गया है।कांग्रेस की ओर से रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्वीनि सहाय को टिकट दिया गया है। वहीं, गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है।दरअसल, गोड्डा लोकसभा सीट पर उतारे गए प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह को बदलने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक की थी, जिसमें पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम भी दिया गया था।
![screenshot 20240421 233840 chrome5713299007327149789](https://newsboat.in/wp-content/uploads/2024/04/screenshot_20240421_233840_chrome5713299007327149789-821x1024.jpg)