गोवंश तस्करी को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मैथन पुलिस की यह कार्रवाई अवैध गोवंश तस्करी रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और तस्करी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
Maithon police caught Icer truck with 22 cows, driver and co-driver in custody