राजनीति

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन के विश्वास मत के दौरान अधिकारियों को दीर्घा में मौजूद रहने के निर्देश

सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल के कार्यालय से इस संबंध में शनिवार को एक आदेश जारी किया गया है।

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल के कार्यालय से इस संबंध में शनिवार को एक आदेश जारी किया गया है।
राज्य सरकार के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ पुलिस महानिदेशक, सभी विभागों के प्रमुख, रांची के उपायुक्त और एसएसपी को संबोधित पत्र में कहा गया है कि आठ जुलाई को 11:00 बजे से पांचवें झारखंड विधानसभा का 16वां सत्र शुरू होगा। इस सत्र के दौरान सभी पदाधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।

सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 139 के तहत मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रिपरिषद में विश्वास का प्रस्ताव रखा जाना है। इसके बाद वाद-विवाद एवं मतदान होना है। इसलिए आठ जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने तक सभी पदाधिकारी विधानसभा के पदाधिकारी दीर्घा में मौजूद रहेंगे।

नाविक

नाविक कुमार, एक समाचार संपादक और लेखक, जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनका ज्ञान समाज को जागरूक करने और सोच को प्रेरित करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। उनके लेख और संपादन उनके विवेकशीलता, उत्कृष्टता और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण की प्रतिबिम्बित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}