राजनीति

बिहार चुनाव 2025: मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट, भाजपा ने जारी की दूसरी उम्मीदवार सूची

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अब चरम पर है। राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा तेज कर दी है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें कुल 12 नाम शामिल हैं। इस सूची में लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम प्रमुख है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मैथिली ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, और अगले ही दिन पार्टी ने उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने इस कदम से चुनाव में सांस्कृतिक और युवा वर्ग दोनों को साधने की रणनीति दिखाई है।

भाजपा की दूसरी सूची के अनुसार—

  • अलीनगर से मैथिली ठाकुर
  • हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद
  • मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार
  • गोपालगंज से सुभाष सिंह
  • बनियापुर से केदार नाथ सिंह
  • छपरा से छोटी कुमारी
  • सोनपुर से विनय कुमार सिंह
  • रोसड़ा से बीरेंद्र कुमार
  • बाढ़ से डॉ. सियाराम सिंह
  • अगिआंव से महेश पासवान
  • शाहपुर से राकेश ओझा
  • बक्सर से रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा

इससे पहले मंगलवार को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। उस सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय सिन्हा (लखीसराय) सहित पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन जैसे वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}